English | हिन्दी

अधिकतर कलाकार और आयोजक- साथ ही बहुत से आगंतुक और मेहमान- कस्बे के बीचों-बीच स्थित गेस्ट हाउस में रह सकते हैं।

रहने की यह जगह साफ-सुथरी, लेकिन साधारण है। आप यहाँ रहने और कलाकारों से रूबरू होने का अनोखा अनुभव कर सकते हैं और यहाँ की इस खुली आबोहवा में चहचहाते पक्षी और नाचते मोर आपको प्रकृति के करीब होने का एहसास करवाएँगे।

होटल में ठहरने की सुविधा नज़दीकी कस्बों - सरदारशहर, श्रीडूंगरगढ़ और रतनगढ़ में उपलब्ध है। बीकानेर में भी कई मॉडर्न और हैरिटेज होटल मौजूद हैं।

आप गेस्ट हाउस के ओर्गेनिक किचन में स्थानीय व्यंजनों का लुत्फ भी उठाएं। यहाँ खाने का कूपन उपलब्ध है, जिसका शुल्क 700 रुपए प्रतिदिन है। इसमें स्वादिष्ट नाश्ता, लंच और डिनर शामिल है।

इसके अलावा, स्थानीय बाज़ार में स्वादिष्ट स्थानीय खाद्य पदार्थ, मिठाइयां और स्नैक्स का विकल्प आपके लिए मौजूद है।

मोमासर उत्सव @ इंस्टाग्राम